Deoria Murder News- देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर हुई वारदात

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, देवरिया। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गईहै। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही

4 1 47
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, देवरिया। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गईहै। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

यह है मामला

जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेडहा टोला के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे पुत्र जनार्दन दुबे का दूसरे टोला अभयपुर के रहने वाले प्रेमचंद यादव से भूमि को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवादित भूमि को देखने के लिए सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव खेत के निकट पहुंचे थे। इसकी सूचना दूसरे पक्ष के सत्य प्रकाश दुबे को जैसे ही लगी वह अपने बच्चों के साथ पहुंच गए।

एक की हत्या के बाद बौखलाए परिवार ने पांच लोगों को दी दर्दनाक मौत

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतना बढ़ गया कि सत्य प्रकाश दुबे आदि ने मिलकर प्रेमचंद यादव की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर चले गए। हत्या की सूचना जैसे ही प्रेमचंद यादव के घर वालों को लगी, सभी लोग ललकारते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उसके बाद गोलीबारी कर सत्य प्रकाश दुबे एवं उनकी पत्नी, दो पुत्री एवं पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

इनकी हुई हत्या

सत्य प्रकाश दुबे व उनकी पत्नी किरण, पुत्री सलोनी एवं नंदिनी और पुत्र गांधी की हत्या हुई। वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमचंद यादव की हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें, Deoria News: रास्ते के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, सेवानिवृत्त जवान समेत पांच लोग घायल, दो गाड़ियां फूंकी

यह भी पढ़ें, Deoria: छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कॉलेज के पास आरोपितों ने दिया घटना को अंजाम; जांच में जुटी पुलिस

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

ध्यान-साधना और एकांत... अध्यात्म की खोज में निकले एक संन्यासी की यात्रा है हिमालय में 13 महीने

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now